शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस साल किसी बात को लेकर परिवार में टकराव की स्थिति आ सकती है. निजी स्तर पर आप काफी सफल रहेंगे. आपके खुशनुमा मिजाज की सराहना होगी. जीवन में स्थिरता लाने के लिए आप प्रयत्नशील रहेंगे और आर्थिक व प्रोफेशनल क्षेत्र में भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रयास शुरू करेंगे.
मेष (Aries) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी. किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं. क्या न करें- नए वाहन को लेकर असावधान न हों.
वृष (Taurus) : आज आप अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे. कार्य से संबंधित यात्राओं का भी लाभ मिलेगा. क्या न करें- आज किसी से वाद-विवाद न करें. शत्रु पक्ष से संभलकर रहें.
मिथुन (Gemini) : आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए बेहद ही अनुकूल है. बहस करने से बचें. मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें. क्या न करें- आज बात का बतंगड़ न बनाएं.
कर्क (Cancer) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है. पिता का सहयोग मिलेगा. इसलिए निराश न हों. क्या न करें-किसी से न उलझें. अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें.
सिंह (Leo) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे. अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है. क्या न करें- आज मन को अनियंत्रित न होने दें.
कन्या (Virgo) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी. खर्च की अधिकता रहेगी. प्रसन्न रहें. क्या न करें- आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें.



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks