अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस साल किसी बात को लेकर परिवार में टकराव की स्थिति आ सकती है. निजी स्तर पर आप काफी सफल रहेंगे. आपके खुशनुमा मिजाज की सराहना होगी. जीवन में स्थिरता लाने के लिए आप प्रयत्नशील रहेंगे और आर्थिक व प्रोफेशनल क्षेत्र में भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रयास शुरू करेंगे.
तुला (Libra) : आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और संबंधों में ताजगी लाने की कोशिश करेंगे. मेहनत एवं अनुभव द्वारा अपने लिए नए रास्ते बनाएंगे. क्या न करें- आज निवेश से संबंधित काम को टाल दें.
वृश्चिक (Scorpio) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी, खर्च भी बढ़ सकते हैं. विशेष प्रयास करने पड़ेंगे. क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं.
धनु (Sagittarius) : आज यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी. जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे. विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है. क्या न करें- कोई भी जोखिम भरा कार्य आज न करें.
मकर (Capricorn) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है. पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. क्या न करें-शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें.
कुंभ (Aquarius) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा. समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा. परिवार में सुख शांति बनी रहेगी. क्या न करें- अपनी वाणी को कठोर न करें.
मीन (Pisces) : आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा. नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा. स्थान परिवर्तन संभव है. क्या न करें- खान-पान को असंयमित न होने दें.



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks