शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर महीना आपके लिए मध्यम फल देने वाला होगा। इसमें आपको किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं लेना चाहिए। खासकर दिसंबर के महीने में। आपके मन में अंतरद्वंद्व चलता रहेगा। आपको अधिक परिश्रम करने पर ही सफलता मिलेगी।
मेष (Aries)-(चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। कोई बड़ा व्यवसायिक लाभ होता दिख रहा है। प्रेम में थोड़ी दूरी रहेगी और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। क्या न करें- आज स्वास्थ्य संबंधि कोई लापरवाही ना बरतें।
वृष (Taurus)-(ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम में थोड़ी दूरी रहेगी। संतान की स्थिति भी मध्यम है और व्यवसायिक स्थिति ठीक दिखाई दे रही है। क्या न करें- आज के दिन किसी पर क्रोध ना करें।
मिथुन (Gemini)-(क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी नहीं है। प्रेम में भी कलह के संकेत हैं और व्यापारिक दृष्टीकोण से भी मध्यम समय है। क्या न करें- आज के दिन विपरीत लिंगीं संबंधों में कोई भी लापरवाही ना बरतें।
कर्क (Cancer)-(हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन स्वास्थ्य में सुधार दिख रहा है। प्रेम की स्थिति अच्छी चल रही है और व्यावसायिक लाभ होता दिखाई पड़ रहा है। क्या न करें- आज के दिन किसी भी तरह के कलह से बचें।
सिंह (Leo)-(मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसायिक लाभ मिलेगा, अपनों का साथ होगा और आप जीवन में आगे बढ़ते चले जाएंगे। क्या न करें- आज के दिन बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें।
कन्या (Virgo)-(टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज आपका स्वास्थ्य साथ नहीं देगा। प्रेम में झगड़े की स्थिति बनी रहेगी और व्यापार भी रुक-रुक कर चलेगा, इसलिए थोड़ा सामंजस्य बनाकर चलें। क्या न करें- आज के दिन गृह कलह से बचें।
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks