शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर महीना आपके लिए मध्यम फल देने वाला होगा। इसमें आपको किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं लेना चाहिए। खासकर दिसंबर के महीने में। आपके मन में अंतरद्वंद्व चलता रहेगा। आपको अधिक परिश्रम करने पर ही सफलता मिलेगी।
तुला (Libra)-(रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज आपके स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम है। प्रेम एवं संतान की स्थिति पहले से बेहतर हो गई है और व्यापारिक दृष्टिकोण से आप रुक-रुक कर चल रहे हैं। क्या न करें - आज के दिन पूंजी का निवेश ना करें।
वृश्चिक (Scorpio)-(तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज आपका स्वास्थ्य मध्यम चल रहा है। प्रेम एवं संतान की स्थिति भी मध्यम है, लेकिन व्यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक दिखाई पड़ रहे हैं। क्या न करें- आज के दिन अनचाहे खर्चों से बचें।
धनु (Sagittarius)-(ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज आपका स्वास्थ्य मध्यम चल रहा है। प्रेम एवं संतान की स्थिति अभी मध्यम है और व्यापारिक दृष्टीकोण से धीरे-धीरे आप आगे बढ़ रहे हैं। क्या न करें- आज के दिन संतान पक्ष को लेकर कोई बड़ा फैसला ना लें।
मकर (Capricorn)-(भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज आपके स्वास्थ्य में सुधार दिखाई दे रहा है। प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है और व्यापारिक दृष्टीकोण से आपके लिए समान्य समय है। क्या न करें- आज के दिन कोई नया व्यवसाय शुरू ना करें।
कुंभ (Aquarius)-(गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन स्वास्थ्य पहले से सुधार की तरफ जा रहा है। प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। क्या न करें- कोर्ट कचहरी में जानें से बचें।
मीन (Pisces)-(दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज आपके लिए जोखिम भरा समय है। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम है। व्यवसाय अच्छा चल रहा है। क्या न करें- आज के दिन वाहन तेज ना चलाएं।
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks