शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस साल आपका अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना अच्छा बीतेगा. अक्टूबर में आपको सरकारी तंत्र से कुछ लाभ हो सकता है, हालांकि नवंबर में आपको स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है. दिसंबर आपके लिए शुभता प्रदान करने वाला महीना होगा.
मेष (Aries)-(चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन शत्रुओं पर आपका दबदबा बना रहेगा. कोई रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा. अपने और बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. क्या न करें- आज के दिन बच्चों से ना उलझें.
वृष (Taurus)-(ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी. बुजुर्गों का आशीष आपको मिलेगा. स्वास्थ्य, प्रेम एवं संतान पर ध्यान दें. क्या न करें- आज किसी भी तरह के झगड़े की पहल ना करें.
मिथुन (Gemini)-(क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें. विद्यार्थियों के लिए आज अच्छा समय है. स्वास्थ पर ध्यान दें. प्रेम में झगड़े से बचें. क्या न करें- आज किसी भी तरह की नई खरीदारी ना करें.
कर्क (Cancer)-(हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी. घर में कुछ शुभ संस्कार होंगे. प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी है. क्या न करें- आज रक्तचाप की अनदेखी ना करें.
सिंह (Leo)-(मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज अपनों के सहयोग से आप व्यापार में तरक्की करेंगे. प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम है. क्या न करें- आज के दिन नाक, कान, गले की परेशानी की अनदेखी ना करें.
कन्या (Virgo)-(टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपकी सभी आर्थिक योजनाएं फलीभूत होंगी. यात्रा में लाभ मिलेगा. अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें. क्या न करें- आज के दिन किसी भी तरह के निवेश से बचें और जुआ, सट्टा या लॉटरी में पैसे ना लगाएं.



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks