हिमाचल पुलिस विभाग में 1334 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन, 12वीं पास को भी मौका

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल पुलिस विभाग में 1334 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन, 12वीं पास को भी मौका


शिमला।
हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए रक राहत भरी खबर है। दरअसल, सूबे में पुलिस कांस्टेबल के 1334 पदों के लिए प्रस्तावित भर्ती पर भारत निर्वाचन आयोग की अनापत्ति के बाद आज शुक्रवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। भर्ती में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार हिमाचल पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाईट www.recruitment.hppolice.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। 

आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें 

बता दें कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। इस बार ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन भी आवेदन शुल्क जमा किया जा रहा है। इस बार 100 रूपए कोविड शुल्क के रूप में भी देना होगा। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक़ आवेदन के लिए लिंक आज से 31 अक्तूबर तक खुला रहेगा। बताया गया है कि इस बार भर्ती प्रक्रिया के तहत इंटरव्यू नहीं होंगे।

शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास 

आयु सीमा: सामान्य वर्ग के लिए 18 से 25 वर्ष व अन्यों के लिए 18 से 27 वर्ष

आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें 

भर्ती प्रक्रिया: छह चरण में होगी- 

  • पहला चरण ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन व फीस जमा करना 
  • दूसरा चरण में भर्ती शेड्यूल और स्थान नोटिफाई होंगे
  • तीसरा चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा, 
  • चौथा चरण लिखित परीक्षा
  • पांचवां चरण दस्तावेजों की स्क्रूटनी
  • छठवां चरण मेडिकल परीक्षण

किस हिसाब से मिलेंगे अंक: लंबाई के अधिकतम पांच अंक, लिखित परीक्षा के अधिकतम 80 और सर्टिफिकेट परीक्षण के अधिकतम 15 अंक दिए जाएंगे। कुल भर्ती प्रक्रिया अधिकतम 100 अंकों की होगी। एससी /एसटी के लिए न्यूनतम अर्हता अंक 40 फसदी व अन्य श्रेणियों के पास 50 फीसदी होगी। 

भर्ती के बारे में अधिक डीटेल जानने के लिए यहां क्लिक करें 

कब मिलेगा नियमित ग्रेड- सभी चयनित अभ्यर्थियों को आठ साल की सेवा के बाद नियमित ग्रेड मिलेगा।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, गोरखा और होमगार्ड श्रेणी के लिए 200 रूपए 
  • एससी, एसटी, ओबीसी, बीपीएल, ईडब्ल्यूएस, महिला व ओबीसी, एससी, एसटी श्रेणी के होमगार्ड के लिए प्रोसेसिंग फीस 50 रूपए 

(इस बार 100 रूपए कोविड शुल्क भी देना होगा)

नोट: भर्ती के लिए पात्रता हेतु 31 अक्तूबर को अधिकतम व न्यूनतम आयु सीमा को कैलकुलेट करने के लिए कट ऑफ डेट निर्धारित किया गया है। इसी तरह हाई स्कूल की न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता के लिए भी 31 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई है। 

भर्ती के बारे में अधिक डीटेल जानने के लिए यहां क्लिक करें 

ये दस्तावेज ले जाना होगा जरूरी: सभी जरूरी सर्टिफिकेट जिनमें हिमाचली बोनाफाइड, आरक्षण श्रेणी सर्टिफिकेट और पुरुष कांस्टेबल चालक के लिए भारी परिवहन ड्राइविंग लाइसेंस 31 अक्तूबर तक वैलिड होने जरूरी होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ