हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कॉन्स्टेबल के 1334 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, 1 अक्टूबर 2021 से प्रारंभ कर दी है। जो पात्र उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट, recruitment.hppolice.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 31 अक्टूबर, 2021 है। वेबसाइट पर डिटेल रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन सहित आवेदन का लिंक उपलब्ध है।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 1334 रिक्त पदों को भरा जाना है। जिसमें 1243 पद जनरल ड्यूटी कॉन्स्टेबल के लिए शामिल हैं। इनमें 932 पद पुरुष और 311 पद महिला के लिए हैं। इसके अतिरिक्त, 91 पद ड्राईवर कॉन्स्टेबल पुरुष के लिए हैं। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी, आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर विस्तृत अधिसूचना की जांच कर सकते हैं।
जानें कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती के लिए वैसे कैंडिडेट्स आवेदन करने के योग्य हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 की परीक्षा पास की हो। वहीं, जनरल कटेगरी के अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, रिजर्व कटेगरी और अन्य वर्गों के कैंडिडेट्स को अधिकतम की आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्यता मानदंड की डिटेल जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
ये है चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का सेलेक्शन पीएसटी, पीईटी, लिखित परीक्षा, डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और सर्टिफिकेट्स के लिए मार्क्स व मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सेलेक्शन प्रोसेस की अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें
आवेदन शुल्क
- सामान्य, गोरखा और होमगार्ड श्रेणी के लिए 200 रूपए
- एससी, एसटी, ओबीसी, बीपीएल, ईडब्ल्यूएस, महिला व ओबीसी, एससी, एसटी श्रेणी के होमगार्ड के लिए प्रोसेसिंग फीस 50 रूपए
(इस बार 100 रूपए कोविड शुल्क भी देना होगा)
यहां करें ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट, recruitment.hppolice.gov.in पर विजिट करना होगा। अब होमपेज पर उपलब्ध न्यू यूजर लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद, अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट करें। सबमिट करने के बाद आप आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। अप्लाई करने से पहले, उम्मीदवारों को वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन से संबंधित निर्देशों को ठीक प्रकार से चेक कर लेना चाहिए।
नोट: भर्ती के लिए पात्रता हेतु 31 अक्तूबर को अधिकतम व न्यूनतम आयु सीमा को कैलकुलेट करने के लिए कट ऑफ डेट निर्धारित किया गया है। इसी तरह हाई स्कूल की न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता के लिए भी 31 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई है।
भर्ती के बारे में अधिक डीटेल जानने के लिए यहां क्लिक करें
ये दस्तावेज ले जाना होगा जरूरी: सभी जरूरी सर्टिफिकेट जिनमें हिमाचली बोनाफाइड, आरक्षण श्रेणी सर्टिफिकेट और पुरुष कांस्टेबल चालक के लिए भारी परिवहन ड्राइविंग लाइसेंस 31 अक्तूबर तक वैलिड होने जरूरी होंगे।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks