शिमला: हिमाचल प्रदेश का जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट उपचुनाव का हॉट सीट बनते जा रहा है। आज बरागटा समर्थकों ने बीजेपी प्रत्याशी नीलम सरैइक की काफिले पर हमला बोल दिया।
जाम के दौरान हुआ हमला:
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नामांकन दर्ज करवाने के लिए भाजपा प्रत्याशी नीलम के साथ जा रहे समर्थकों पर हमला किया गया। आरोप चेतन बरागटा के समर्थकों पर लगा है।
बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी जब नामांकन करने जा रही थीं उस दौरान भारी भीड़ के वजह से जाम लग गया। बीजेपी प्रत्याशी के साथ उनके परिवार के लोग और समर्थक के। जाम का फायदा उठा काफिले पर पथराव और स्वजन के गले से चेन छीन मारपीट की गई।
गाड़ी नहीं बढ़ने दे रहे थे:
भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैइक के स्वजन रितेश सरैइक का कहना है कि नामांकन दर्ज करने के लिए स्वजन की गाडिय़ां जा रही थीं। रास्ते में आजाद उम्मीदवार के समर्थकों ने गाडिय़ों को जबरदस्ती रोका और हाथापाई करने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य सिंह ने मांग ली माफी, कहा: जोश जोश में कर गया पटक पटक कर फेंकने की बात
हाथापाई में उनके परिवार के एक सदस्य के गले की चेन झपटी और जान से मारने की धमकी देने लगे। वहीं, साहिल ने बताया कि गाड़ी रोक कर आजाद उम्मीदवार के समर्थक नारे लगाने लगे और गुंडागर्दी दिखाते हुए गाड़ी को आगे बढऩे नहीं दे रहे थे।
परिजनों ने दिया ये बयान:
गाडिय़ों के दरवाजे अंदर से बंद होने के कारण हमला करने वाले समर्थकों से गेट खुल नहीं पाए लेकिन वह खुले शीशे से अंदर हाथ डालकर हाथापाई कर रहे थे।
उनका कहना है कि आजाद उम्मीदवार के पिता ने इलाके में काफी नाम कमाया, लेकिन उनके समर्थकों की इस हरकत ने नाम डुबो कर रख दिया है। उनका कहना है कि परिवार पर हमले के मामले को लेकर पुलिस केस किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: बाग़ी हुए चेतन बरागटा ने निर्दलीय भरा नामांकन: पार्टी से निष्कासन तय, बोले- दिल में रहेगा कमल
वहीं, पारिवारिक सदस्य राजन सरैक का कहना है कि घटना की वीडियो बनाने की कोशिश की गई, लेकिन हाथापाई में वह संभव न हो सका। पारिवारिक सदस्य संगीता का कहना है कि अभी तो केवल नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस दौरान हाथापाई और झगड़ा करना गलत है।
नारी शक्ति का साथ दें:
नीलम सरैइक के साथ परिवार के सदस्यों सहित पूरा इलाका खड़ा है। मौके पर मौजूद नीलम के अन्य समर्थकों का कहना था कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा लिया गया निर्णय सर्वमान्य होना चाहिए। पार्टी ने नीलम के 25 साल के अनुभव के आधार पर उसे टिकट दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: रंगड़ों ने ले ली मां-बेटी की जान- घायल होने पर PGI ले जाया गया था पर नहीं बचीं
हिमाचल के अलावा अन्य राज्यों में भी कई स्थानों पर त्रुटियां होने के कारण कई नेताओं को पद से हटाया गया जो कि शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के आधार पर तर्कसंगत रहा। इसके अलावा जुब्बल कोटखाई में पहली बार नारी शक्ति को चुनाव में आगे आने का अवसर दिया जा रहा है तो लोगों को चाहिए कि उसका साथ दें, ताकि आने वाले समय में जुब्बल कोटखाई का विकास हो सके।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks