नई दिल्लीः आने वाले कल की तारीख बीतने के साथ ही नए महीने की शुरूआत हो जाएगी। वहीं, इस बार नवंबर माह में बैंक की ढेरों छुट्टियां भी पड़ने वाली हैं। त्योहारी सीजन का मध्य समय होने के कारण इस बार नवंबर महीने में बैंकों में 17 दिन तक कामकाज नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: देश के प्रथम मतदाता 104 वर्षीय श्याम सरन नेगी खुद चलकर वोट डालने पहुंचे
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए 11 दिनों की छुट्टियां तय की गई हैं। इनके अलावा महीने में 4 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रखे जाएंगे। माह में पड़ रही कुछ छुट्टियां/त्योहार किसी राज्य या क्षेत्र विशेष से संबंधित हैं। इसलिए बैंक हॉलिडे अलग-अलग राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं।
देखें छुट्टियों की लिस्ट-
1 नवंबर: कन्नड़ राज्योत्सव/ Kut – बेंगलुरु और इंफाल में बैंक बंद
3 नवंबर: नरक चतुर्दशी – बेंगलुरु में बैंक बंद
4 नवंबर: दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/काली पूजा– बेंगलुरु को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद
5 नवंबर: दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत न्यू ईयर/गोवर्धन पूजा– अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद
6 नवंबर: भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/ निंगोल चाकोबा– गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद
7 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
10 नवंबर: छठ पूजा/सूर्य षष्ठी डाला छठ– पटना और रांची में बैंक बंद
11 नवंबर: छठ पूजा – पटना में बैंक बंद
12 नवंबर: वांगला उत्सव – शिलॉन्ग में बैंक बंद
13 नंवबर: महीने का दूसरा शनिवार)
14 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
19 नवंबर: गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा – आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद
21 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
22 नवंबर: कनकदास जयंती – बेंगलुरु में बैंक बंद
23 नवंबर: सेंग कुट्सनेम – शिलॉन्ग में बैंक बंद
27 नवंबर: महीने का चौथा शनिवार
28 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks