मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले सूबे में सत्तासीन दल भारतीय जनता पार्टी ने जिले के ही अंतर्गत आते CM जयराम ठाकुर के गढ़ सराज में अपनी ताकत का एक छोटा से नमूना पेश किया है। सराज में हुए पंचायती राज उपचुनाव में मुख्यमंत्री का जलवा बरकरार रहा है।
15 सीटों में से 13 पर बीजेपी का कब्जा बरकरार
यहां पर काकडाधार बीडीसी सीट पर बीजेपी की पम्मी देवी ने कांग्रेस की रमा देवी को 277 वोटों से मात दी है। कांग्रेस यहां पर खाता खोलने में फिर नाकाम साबित हुई है। इस जीत के बाद सराज की 15 सीटों में से 13 पर बीजेपी का कब्जा बरकरार है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः दुपट्टे का फंदा बनाकर झूल गया 29 वर्षीय, भतीजे ने थोड़ी देर पहले दिया था खाना
पहले चुने गए बीडीसी सदस्य की सरकारी नौकरी लगने के बाद इस क्षेत्र में मतदान करवाया गया था। यहां पर केवल दो ही प्रत्याशी मैदान में थे। दो पंचायतों काकडाधार और मेहरीधार में हुए इस उपचुनाव में कुल 1191 मत पड़े हैं। इसमें चार मत नोटा के थे, जबकि पांच मत निरस्त किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: स्वास्थय विभाग का कारनामा- मृत्यु के 5 महीने बाद कर दिया व्यक्ति का सफल वैक्सीनेशन
बता दें कि मेहरीधार में 1250 व काकडाधार में 848 मतदाता हैं। अब चुनाव परिवार आने के बाद बीजेपी खेमे में खुशी की लहर है तो कांग्रेस एक बार फिर से हार के कारण जानने में जुट गई है। बता दें कि एक अक्टूबर को इस सीट के लिए मतदान हुआ था। सोमवार को 12 बजे परिवार घोषित कर दिया गया।
बीजेपी के जीतने के बाद गढ़ और मजबूत हुआ
इस सीट के बीजेपी के जीतने के बाद उनका गढ़ और मजबूत हुआ है। साथ ही उपचुनाव में मिली यह जीत को बीजेपी उपचुनाव की जीत का आगाज मान रही है। हालांकि कांग्रेस ने यहां जीत तय करने के लिए पूरा दम लगाया था, लेकिन मुख्यमंत्री के प्रति लोगों का अपनेपन ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks