मंडी। हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों का बिगुल बज चुका है। इन चुनावों में सबसे हॉट सीट मंडी लोकसभा क्षेत्र को माना जा रहा है। जहां पर सूबे की दोनों प्रमुख पार्टियों- बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी उतारे जा रहे हैं। वहीं, जिले के राजनीतिक परिवारों का समीकरण भी काफी रोचक रहा है, इस वजह से इस सीट को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी कर्म बना हुआ है।
सीएम जयराम से मिलकर कह चुके हैं- जनता के बीच जाऊंगा
इसी कड़ी में सूबे में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडी सदर से बीजेपी के विधायक और पूर्व मंत्री अनिल शर्मा को चुनाव प्रचार में उतारने के लिए पार्टी के नेता हाथ पांव मार रहे हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस की तरफ से मंडी सीट के लिए प्रतिभा सिंह के नाम का ऐलान किए जाने के बाद सीएम जयराम ठाकुर और अनिल शर्मा के बीच मुलाक़ात भी हुई थी। इस मुलाक़ात के बारे में सीएम ने कहा था कि टेक्नीकल तौर पर अनिल शर्मा बीजेपी के ही नेता हैं और यह दोनों के बीच हुई एक सहज मुलाक़ात थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के युवाओं को जॉब का मौका: दो-दो जगह मिल रही नौकरी, जानें डिटेल
वहीं, इस मुलाकात के दौरान अनिल शर्मा ने कहा कि माहौल तो बनाना पड़ेगा। जहां तक भाजपा के चुनाव प्रचार की बात है, जनता के बीच जाऊंगा।
वहीं, अब इस मसले पर मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रमुख प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि सदर विधायक अनिल शर्मा से भाजपा प्रत्याशी के हित में प्रचार करें, इसकी भी बातचीत उनसे जारी है। उन्होंने इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उपचुनावों में तीन विधानसभा व मंडी लोकसभा सीट जीतने का भी दावा किया।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks