यह भी पढ़ें: हिमाचल में पंजाब के युवकों की दबंगई: एक तो बाइक पर ट्रिपलिंग फिर रोकने पर कांस्टेबल को घसीटा
इस हादसे में कार सवार तीनों लोग को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार देने के बाद आगामी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस वक्त पेश आया जब ऑल्टो कार (एचपी-46-3040) भरमौर-चंबा एनएच पर जा रही थी। इस दौरान भरमौर मुख्यालय से लगभग 4 किलोमीटर दूर दिनका चलेड के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: लेंटर की शटरिंग का काम करते हुए गिरा शख्स, पत्नी-दो बेटियों और बेटे को छोड़ गया
हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान कार चालक हरी कृष्ण सुपुत्र कौर राम तथा गाड़ी में सवार चमन लाल सुपुत्र दीनानाथ निवासी खलैली, डाकघर खणी भरमौर व जीत सिंह सुपुत्र भागी राम निवासी गांव लहाल, ग्राम पंचायत खणी के रूप में की गई है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अरुल कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है व इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाइ जा रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks