मंडी। कभी कभार आपके सामने कई सारी ऐसी चीजें या तस्वीरें सामने आती हैं, जिन्हें समझना हम सभी के लिए मुश्किल हो जाता है। इसी तरह का एक हैरत भर मामला सामने आया है हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले स्थित उपमंडल जोगिंदर नगर के चौतड़ा बाजार से, जहां रात के वक्त एक कार हादसे का शिकार हो गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 32 साल के बेटे ने पिता की बंदूक से खुद को मार ली गोली, बड़े भाई ने सुखाने को रखा था
बताया गया कि यहां तेज रफ्तार के चलते एक मारूति कार दुर्घटनाग्रस्त होकर दुकान के बाहर हवा में लड़क गई। इस हादसे की तस्वीर भी सामने आई है, जिसे देखकर लोग यह समझने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिरकार यह हादसा हुआ तो हुआ कैसे और किस प्रकार यह गाड़ी इस स्थिति में दुकान के बाहर लटक गई।
कार के उड़े परखच्चे- दुकान को भी पहुंचा नुकसान
मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त कार में तीन युवक मौजूद थे। जिन में से दो युवक सुरक्षित हैं जबकि कार चालक को चोंटें आई हैं। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं जबकि दुकान को भी अच्छा ख़ासा नुकसान पहुंचा है। हालांकि, गनीमत यह रही की इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें: CM जयराम ने कृपाल परमार को नहीं भरने दिया पर्चा: साथ लेकर उड़ चले, बोले- बड़ी जिम्मेदारी देंगे
इसके साथ ही आरोपी चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर केस दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है। इस मामले की पुष्टि करते हुए चौंतड़ा पुलिस थाना के प्रभारी संजीव जमवाल ने बताया कि चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks