शिमला : हिमाचल प्रदेश में मानसून अपने अंतिम पड़ाव में है. बारिश की रफ़्तार जरूर कम हुई है लेकिन मौसम विभाग ने 6 अक्तूबर तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है
इन क्षेत्रों में होगी बारिश:
बता दें कि प्रदेश में इस वर्ष अन्य वर्षों की अपेक्षा अधिक बारिश हुई है. भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में भूस्खलन भी देखने को मिला. जिसमें काफी लोग असमय काल के गाल में समा गए. साथ ही आर्थिक दृष्टिकोण से भी जान-माल की भारी क्षति हुई.
यह भी पढ़ें: आज का राशिफल: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें
इन सबके बीच सुकून की खबर यह है कि मानसून अब अपने अंतिम चरण में है. ऊना, चम्बा, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन, शिमला, बिलासपुर और सिरमौर व कुल्लू के मैदानी एवं मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 6 अक्तूबर तक गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है
इन क्षेत्रों में मौसम रहेगा साफ़:
लाहौल-स्पीति व किन्नौर जिलों में 5 व 6 अक्तूबर को मौसम साफ रहेगा। वहीं, शनिवार को राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप भी खिलती रही। पालमपुर को छोड़कर कहीं भी बादल नहीं बरसे। पालमपुर में शुक्रवार को 17 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें: आज का राशिफल: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें
बीते 24 घंटों के दौरान पालमपुर में 37, कोठी 32, धर्मशाला 27, डल्हौजी 26, बैजनाथ 14, जोगिंद्रनगर 13, गग्गल 12, सलूणी 10 और मनाली में 9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
तापमान की जानकारी :
शिमला में शनिवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री, सुंदरनगर में 30.3 डिग्री, भुंतर 30.7, कल्पा 20.8, धर्मशाला 26.8, ऊना 33.6, नाहन 28, केलांग 21.7, पालमपुर 24.7, सोलन 28, मनाली 23.6, कांगड़ा 29.6, मंडी 29.4, बिलासपुर 30.5, हमीरपुर 29.4, चम्बा 30, डल्हौजी 19.1, कुफरी 16.5 और जुब्बड़हट्टी में 25.1 डिग्री दर्ज किया गया।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks