चंबा/कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में आज लगातार दूसरे दिन बादल फटने की खबर सामने आई है। बीते कल जहां कुल्लू के बाह्य सराज की रघुपुर घाटी में बादल फटने से लोगों को भारी नुकसान हुआ था। वहीं, आज सूबे के चंबा जिले स्थित जनजातीय क्षेत्र भरमौर की कुगति पंचायत से बादल फटने की खबर सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेटियों के साथ वैक्सीन लगवाने गई थी पत्नी- पीछे घर पर पति ने लगा लिया फंदा
बताया गया कि बादल फटने के कारण आई बाढ़ में पानी का बहाव इतना अधिक तेज था कि लोक निर्माण विभाग की मशीनरी तक बह गई। इस वजह से लाखों का नुकसान हुआ बताया जा रहा है।
बादल फटने से हलाणी नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ से क्रैश बैरियर और सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हड़सर-कुगति मार्ग पर यातायात ठप हो गया है। शनिवार शाम तक मार्ग बहाली की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कल जहां गिरी थी 8 मंजिला इमारत, अब उससे सटे 2 घर कभी भी गिर सकते हैं!
इसके अलावा आज शुक्रवार को धर्मशाला और पालमपुर के अलावा कांगड़ा जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। राजधानी शिमला में बादल छाए रहे। शनिवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 5 अक्तूबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है। वहीं, अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में प्रदेश से मानसून विदा होने का पूर्वानुमान है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks