शिमला। हिमाचल प्रदेश की चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीते कल ही कांग्रेस पार्टी द्वारा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। वहीं, आज पार्टी ने इन चारों सीटों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी कर दी गई। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की ओर से इन पर्यवेक्षकों की नियक्ति की गई है।
पंडित सुखराम और सुक्खू का गुट हमेशा रहा है राजपरिवार के खिलाफ
इन नियुक्तियों में सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि साल 2019 में मंडी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रहे और इस बार भी टिकट पाने के लिए हाथ पांव मारने वाले आश्रय शर्मा को भी मंडी सीट के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसी तरह से वीरभद्र गुट के धुर विरोधी माने जाने वाले गुट के मुखिया सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी मंडी सीट से ही पर्यवेक्षक बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: 'वीरभद्र सिंह की कमी है, लेकिन राम नहीं तो राम का नाम ही बहुत है'-प्रतिभा सिंह
गौरतलब है कि आश्रय शर्मा के दादा और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके पंडित सुखराम का हमेशा से मुख्यमंत्री बनने का सपना था लेकिन राजा वीरभद्र सिंह की मौजूदगी की वजह से हमेशा ही उसपर पानी फिरता रहा। वहीं, अब ऐसे में देखा ने ये होगा कि टिकट ना मिलने की खुन्नस के बावजूद आश्रय और वीरभद्र गुट के राह का रोड़ा माने जाने वाले सुक्खू मंडी फ़तेह करने में रानी प्रतिभा सिंह की कितनी मदद करेंगे।
यहां देखें किसे कहां का पर्यवेक्षक बनाया गया
मंडी लोकसभा
कौल सिंह ठाकुर
आशा कुमारी
सुखविंदर सिंह सुक्खू
गंगू राम मुसाफिर
सुधीर शर्मा
कुलदीप पठानिया
इंद्रदत्त लखनपाल
विनय कुमार
संजय रत्न
विक्रमादित्य सिंह
बंबर ठाकुर
आश्रय शर्मा
फतेहपुर विधानसभा
जीएस बाली
चंद्र कुमार
राजेंद्र राणा
कुलदीप कुमार
पवन काजल
सुरेश चंदेल
देविंद्र सिंह जग्गी
करन पठानिया
विशाल चम्बियाल
जुब्बल कोटखाई विधानसभा
विप्लव ठाकुर
हर्षवर्धन चौहान
अनिरुद्ध सिंह
मोहन लाल ब्राक्टा
सोलन लाल
सुरेश कुमार
मनीष ठाकुर
यह भी पढ़ें: हिमाचल में उपचुनाव के बीच महंगाई का झटका: घरेलू LPG के दाम बढ़े, कीमत 1000 के पार
अर्की विधानसभा
धनी राम शांडिल
रामलाल ठाकुर
हर्ष महाजन
लखविंद्र राणा
राम कुमार
इंद्रदत्त लखनपाल
राजेश धर्माणी
सतपाल रायजादा
विनोद सुल्तानपुरी
अजय सोलंकी
अमित नंदा
पीसीसी कंट्रोल रूम
केवल पठानिया
महेश्वर चौहान
हरि कृष्ण हिमराल
दीपक शर्मा
यशपाल तनिक
सुशांत कपरेट
वेद प्रकाश
वलदेव ठाकुर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सभी सीटों पर पर्यवेक्षकों के बीच पूरे समन्वय को देखेंगे और प्रदेश कांग्रेस संगठन एवं प्रशासन महासचिव रजनीश किमटा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सीएलपी नेता को पर्यवेक्षकों और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रभारी के साथ समन्वय करने में सहायता करेंगे।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks