शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कहीं से भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस सब के बीच आज का दिन भी सूबे के लिए कुछ ख़ास नहीं गुजरा। आज के दिन कांगड़ा जिले पर कोरोना का सबसे भयावह कहर टूटा और जिले में तीन लोगों को इस गंभीर संक्रामण की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ गई।
आज का आंकड़ा और अबतक का टोटल
आज प्रदेश में 183 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जबकि 181 कोरोना संक्रमित ठीक हुए। आज के दिन तीन लोगों की जान गई है। सूबे में अबतक 2 लाख 19 हजार 244 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।
जबकि 2 लाख 13 हजार 871 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। वहीं, प्रदेश में अब तक 3663 लोगों की कोरोना के कारण जान गई है। मौजूदा समय में हिमाचल में 1694 एक्टिव मामले मौजूद हैं।
आज के दिन जान गंवाने वालों की डीटेल
दो पुरुष 38 और 60 साल के थे, जबकि एक 62 वर्षीय महिला शामिल है। जान गंवाने वाले तीनों लोग कांगड़ा के रहने वाले हैं।
आज किस जिले से कितने केस आए सामने
कांगड़ा जिला से 52, हमीरपुर जिला में 49, मंडी में 33, बिलासपुर में 18, शिमला में 9, ऊना में 7, चंबा में 6, किन्नौर में 3, लाहुल स्पीति में 3, कुल्लू में 2 और सोलन में एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है।
आज किस जिले से कितने हुए ठीक
ठीक होने वालों में कांगड़ा जिला से 52, हमीरपुर से 47, मंडी से 38, बिलासपुर से 20, शिमला से 8, ऊना से 6, कुल्लू से 5, सोलन से 2, चंबा से 2 और किन्नौर जिला से एक कोरोना संक्रमित मरीज पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks