कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से देवभूमि को शर्मसार करने वाले एक बेहद ही घटिया मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक 61 वर्षीय दुकानदार ने पोती की उम्र की बच्ची के साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दे डाला।
अधेड़ शख्स ने की बच्ची के गुप्तागों से छेड़छाड़
बताया गया कि इस कलयुगी अधेड़ शख्स ने उस समय वारदात को अंजाम दिया जब गत शाम 10 वर्षीय बच्ची उसकी दुकान पर कुछ सामान खरीदने गई। स्थानीय थापा प्रभारी त्रिलोचन सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्ची आरोपी की दुकान पर कुछ सामान लेने गई तो उसने उसके गुप्तागों के साथ छेड़छाड़ की।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: एक ही जिले के दो लोगों ने मौत को लगाया गले, एक ने निगला जहर- तो दूसरा फंदे से झूला
इसके बाद बच्ची जब घर पहुंची तो उसने परिजनों को दुकानदार की इस हरकत बारे बताया, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने अरोपी को धारा 376 व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks