ऊना। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर लगातार जारी है। बीते कल भी सूबे में करीब 200 मामले आए और चार लोगों को इस गंभीर महामारी की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ गई।
इस सब के बीच सूबे में कोरोना के अलावा अन्य कई रोग भी जोर शोर से अपने पांव पसारने लगे हैं। इसी कड़ी में ऊना जिले के हाल वक्त बीतें के साथ ही साथ बाद से बदतर होते चले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सांप काटने के बाद महिला को महंगा पड़ा देशी इलाज- चली गई जान
ताजा अपडेट के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 8 मामले डेंगू और एक बच्चे में स्क्रब टाइफस की पुष्टि हो चुकी है। यहां पर 13 साल के बच्चे में स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने इन मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है और आम लोगों को इससे बचने सलाह भी दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में कोरोना का कहर जारी: आज चार ने गंवाई जान- नए मामलों से रिकवरी ज्यादा
इन मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले लगभग एक सप्ताह में पूरे जिले में 8 लोग डेंगू से ग्रसित पाए गए हैं। इनमें से 3 में डेंगू की पुष्टि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लैब रिपोर्ट में हुई है जबकि अन्य स्वास्थ्य खंडों में 5 लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks