कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां देर शाम एक छोटी प्रवासी बच्ची डरी सहमी सी रोती हुई अपने शराबी पिता के डर से भागते हुए पंचरूखी बाजार में कभी इधर तो कभी उधर भाग रही थी। इस बीच जब वे चौक पर पहुंची तो वहां अपने किसी रिश्तेदार को देख उसके साथ लिपट गई। जिसे देख सब लोग हैरान रह गए।
बार-बार कहने लगी नहीं जाएगी घर-
इतना ही नहीं बच्ची बार-बार कहने लगी की वह अपने घर नहीं जाएगी। वहीं, जब इस बात की तहकीकात की गई तो पता चला की नाबालिग बच्ची की मां उसे पहले ही छोड़ कर चली गई है और वह अपने पिता के साथ यहीं पंचरूखी में रहती है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पड़ोसी संग बाइक पर बहन के घर जा रही थी 'रेखा'; टर्न पर नीचे गिरी- JCB से टकराया सिर
शराब पीकर अकसर करता था पिटाई-
बच्ची का पिता अक्सर शराब का सेवन कर उसके साथ मारपीट करता है। इतना ही नहीं आरोपी पिता अपनी बच्ची को खाना भी नहीं देता है। इस बीच जब बीते कल शाम के समय बच्ची का पिता जब उसकी पिटाई करने लगा तो वह खुद को बचाने के लिए घर से भाग आई।
संबंधी को देख लिपट गई बच्ची-
इस बीच वह पंचरुखी चौक पर पहुंची जहां उसने अपने किसी रिश्तेदार को देखा तो वह उसके पास चली गई। वहीं, जब इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने आरोपी पिता की अच्छी से क्लसा लगाई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: नदी में जा समाई तेज रफ़्तार कार- पिता की चली गई जान, छोटी बेटी हुई लापता
इस मामले पर थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि बच्ची के पिता को चेतावनी दी गई है। अगर इसके बावजूद भी वह नहीं माना तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं पुलिस के सबक सिखाने के बाद आरोपी पिता ने माना की वह कभी भी शराब नहीं पीएगा और अपनी बेटी का ख्याल रखेगा।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks