किन्नौर : हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस बार सूबे के जनजातीय जिले किन्नौर में आज यानी कि सोमवार सुबह भूकंप के हल्के झटके लगे। रिक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 2.9 मापी गई है। हालांकि इस दौरान किसी भी के जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के शौर्य चक्र विजेता हुए पंचतत्व में विलीन: साल 2005 में लिखी थी जांबाजी की इबारत
मिली जानकारी के अनुसार किन्नौर में सुबह करीब 10.04 मिनट पर भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए। झटका महसूस होते ही लोग एहतियातन अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए।
भूकंप आने की पुष्टि करते हुए मौसम विभाग शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि सोमवार की सुबह किन्नौर जिले में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks