सिरमौर/विकासनगर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की युवती ने यूपी निवासी फेसबुक मित्र पर शादी का झांसा देकर दुराचार का आरोप लगाया है। शादी से इंकार करने पर युवती ने विकासनगर कोतवाली में दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें: फतेहपुर उपचुनाव: कांग्रेस ने उतारा है करोड़पति उम्मीदवार- जानें भवानी की संपत्ति का ब्यौरा
विकासनगर कोतवाली को दी तहरीर में युवती ने बताया कि आकाश चौधरी पुत्र बबलू चौधरी निवासी ग्राम नन्हेडा गुर्जर मोहनपुर गुर्जर रामपुर जिला सहारनपुर यूपी से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई। इनके बीच काफी दिनों तक फेसबुक पर चेटिंग हुई और फेसबुक पर ही दोनों एक-दूसरे से प्यार का इजहार किया।
कई बार सम्बन्ध बनाने के बाद फोन उठाना बंद किया
युवती का आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसके पास सिरमौर पहुंचा। वह उसे विकासनगर एक होटल में लेकर आया। जहां आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उससे दुराचार किया। युवती ने बताया कि इसके बाद भी आरोपी ने कई बार दुराचार किया। बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया और अब वह फोन तक नहीं उठा रहा है।
यह भी पढ़ें: मंडी उपचुनाव: कल ही नामांकन भरा था और BJP के कुशाल को नोटिस भी मिल गया- पढ़ें मामला
कोतवाल प्रदीप सिंह बिष्ट ने बताया कि युवती की तहरीर जीरो एफआईआर दर्ज कर दी है। युवती का मेडिकल कराने के साथ बयान भी दर्ज कर दिए हैं। फिलहाल जांच कालसी थाने में तैनात एसआई कालसी नीमा को सौंपी गयी है। साथ ही मुकदमें को पांवटा थाना पुलिस को स्थानांतरित किया जा रहा है। पांवटा पुलिस ही आगे की कार्रवाई करेगी।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks