कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो चुके हैं और यहां तक की कई प्रत्याशियों ने पर्चा भी भर दिया है। इन उपचुनावों में कांगड़ा जिले के अंतर्गत आती विधानसभा सीट फतेहपुर में भी उपचुनाव का आयोजन कराया जा रहा है, जिसमें कांग्रेस की तरफ से भवानी सिंह पठानिया को उम्मीदवार बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: मंडी उपचुनाव: कल ही नामांकन भरा था और BJP के कुशाल को नोटिस भी मिल गया- पढ़ें मामला
बता दें कि पठानिया करोड़ों रुपयों की संपत्ति के मालिक हैं। गौरतलब है कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से वीरवार को कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया ने अपना नामांकन पत्र भरा। नामांकन के दौरान उनके द्वारा जमा कराए गए शपथ पत्र के अनुसार उनके पास मौजूदा समय में 11,95,04,049 रुपए की चल-अचल संपत्ति है।
यहां पढ़ें भवानी सिंह पठानिया की संपत्ति का ब्यौरा
- भवानी के पास 11।95 करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति है।
- उनके पास चार विभिन्न कंपनियों की कारें व एक ट्रैक्टर भी है।
- उनकी पत्नी के पास भी 36,21,780 रुपए की संपत्ति है।
- भवानी के पास 1,30,000 रुपए कैश है।
- आईसीआईसी आई बैंक मुंबई में 1,91,000 रुपए की एफडीआर है।
- उनके मुंबई स्थित सेविंग अकाउंट में 11,50,000 रुपए पड़े हुए हैं।
- भवानी के पास होंडा सिटी कार, ह्यूंडई इलनेट्रा, टयोटा इनोवा, स्कोडा लोरा और एक ट्रैक्टर है।
- उनका महाराष्ट्र में एक 1250 स्क्वेयर फीट का एक फ्लैट है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks