ऊनाः हर बेटा अपने पिता का अभिमान होता है- लेकिन अगर वही पुत्र अपने कर्मों के चलते परिवार की नाक कटाने पर उतारू हो जाए। तो पिता को कितना कष्ट पहुंचेगा इस बात का अंदाजा केवल एक पिता ही लगा सकता।
कुछ इस तरह का एक मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से रिपोर्ट किया गया। जहां पर एक पिता को जब इस बात का पता चला कि उनका लाल चिट्टेबाज निकल गया है, तो उन्हें ऐसे आघात पहुंचा कि उनकी जान चली गई।
एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया था गिरफ्तार
बता दें कि जिले नंगल खुर्द में पुलिस टीम ने कार में सवार दो युवकों के पास से 3।13 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। ऐसे में पुलिस ने आरोपित युवकों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस विभाग में 1334 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन, 12वीं पास को भी मौका
पकड़े गए आरोपी युवकों की पहचान संजय पुत्र योगेश कुमार निवासी विकास नगर व धीरज कुमार निवासी नंगल के रूप में की गई थी। वहीं, जब इनमें से एक आरोपी संजय के पिता को इस बात की सूचना मिली कि उनका बेटा नशा और नशा तस्करी में संलिप्त पाया गया है, तो उन्हें गहरा आघात पहुंचा और उनकी तबियात खराब हो गई।
यह भी पढ़ें: महंगाई के झटके के साथ शुरू हुआ नया महीना, गैस सिलिंडर के दाम बढ़े
इसके बाद संयज के पिता योगेश कुमार की तबियत बिगड़ती देख परिजन उन्हें उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल ले गए, जहां उन्हें चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी परवीन धीमान ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। वहीं, पुलिस द्वारा आरोपी युवक के पिता के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks