सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से देवभूमि को शर्मसार करने वाला एक बड़ा ही घिनौना मामला सामने आया है। यहां स्थित गिरी पार क्षेत्र शिलाई के एक कॉलेज की युवती द्वारा स्थानीय युवक के ऊपर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। युवती ने बताया कि युवक ने ना केवल कॉलेज कैंपस में उसके कपड़े फाड़े बल्कि उसे जलील भी किया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: निजी क्लीनिक में खांसी की दवाई लेने आई महिला की इंजेक्शन लगाने के बाद गई जान, FIR
बकौल युवती, युवक उसे पिछले एक साल से ब्लैकमेल कर रहा हैं। युवती ने बताया कि युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर शादी का आश्वासन दिया था। इसी बीच युवक ने उसके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाई। जिसकी आड़ में युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा था।
सीएम के पास भी भेजी गई शिकायत- दलित समाज ने किया विरोध
युवती द्वारा इस मामले की शिकायत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर को दी गई है। शिकायतकर्ता युवती का का आरोप है कि उसने शिलाई थाना में इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई थी लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत लेने की बजाय उसे वहां से भेज दिया।
यह भी पढ़ें: प्रेमी संग घर छोड़ कर भागी लड़की हिमाचल में मिली: बोली- खुद से भागी, कर चुकी हूं मंदिर में शादी
वहीं, युवती के परिजनों और दलित समाज के लोगों ने इसका विरोध करते हुए सीएम जयराम ठाकुर सहित डीजीपी और एसपी सिरमौर को इसकी शिकायत भेजी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि उन्हें जैसे ही इस बारे में शिकायत मिली उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks