पंचतत्व में विलीन हुए ‘‘जीएस बाली’’, हिमाचल की राजनीति का एक अध्याय समाप्त; देखें तस्वीरें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

पंचतत्व में विलीन हुए ‘‘जीएस बाली’’, हिमाचल की राजनीति का एक अध्याय समाप्त; देखें तस्वीरें

कांगड़ा : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जीएस बाली का पार्थिव शरीर आज रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम स्थित श्मशानघाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुत्र रघुवीर सिंह बाली उर्फ जानू ने मुखाग्नि दी। सलामी गार्ड की ओर से सलामी दी गई।

वहीं, प्रदेश सरकार की ओर से वन मंत्री राकेश पठानिया ने पुष्पचक्र अर्पित किए। इसके अतिरिक्त दिल्ली से नीति आयोग के सदस्य डा. विनोद पाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के साथ विक्रमादित्य, सुखङ्क्षवदर ङ्क्षसह सुक्खू, अनिल शर्मा, आशीष, आशा कुमारी, चंद्रेश कुमारी, सुधीर शर्मा, मेजर विजय ङ्क्षसह मनकोटिया, केवल पठानिया, संजय रतन, राजेंद्र राणा, राजेश धर्माणी, हर्ष महाजन, अरुण मेहरा दिल्ली से विशेष रूप से पहुंचे।

ये भी रहे मौजूद:

वीरेंद्र ङ्क्षसह चौधरी, जम्मू के पूर्व विधायक ठाकुर बलबीर ङ्क्षसह, कांग्रेस एवं भाजपा के अन्य नेताओं के साथ जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त कांगड़ा निपुण ङ्क्षजदल, एसपी डा. खुशहाल शर्मा, अर्जुन, शशिपाल नेगी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें: देवभूमि शर्मसारः पिता ने 13 वर्षीय बेटी के साथ की नीच हरकत, मां पहुंची थाने

श्रद्धांजलि कार्यक्रम कंडबाड़ी से योगी, राज, अमर, ज्योति विशेष रूप से पहुंचे। जीएस बाली को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। कांगड़ा पैतृक निवास स्थान से शुरू हुई अंतिम यात्रा लगभग चार घंटे देरी से ओबीसी भवन पहुंची। 

अपने नेता के अंतिम दर्शन पाने तथा श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह से ही सड़क किनारे लोग खड़े हो गए थे। सड़क किनारे खड़े लोगों की ओर से जहां पुष्पवर्षा की गई वहीं वाहन को रोककर पार्थिव शरीर पर फूल मालाएं भी अर्पित की गई। अंतिम यात्रा के दौरान जीएस बाली अमर रहे के उद्घोष से समस्त वातावरण गुंजायमान रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ