हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच सूबे के हमीरपुर जिले से एक बहुत ही परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, जिले लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमित की संख्या के बीच जिले में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी के 35 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
गुरुवार को भी 12 छात्र पाए गए थे पॉजिटिव
यह खबर सामने आने के बाद इलाके में हडकंप का माहौल बन गया है और लोग सकरा द्वारा स्कूल खोलने को लेकर किए गए निर्णय पर कोसते नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में 67 लोग कोरोना पॉजीटिव, जिसमें ये 35 छात्र भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के युवाओं को जॉब का मौका: दो-दो जगह मिल रही नौकरी, जानें डिटेल
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में 12 बच्चे RTPCR टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव के पास गये थे। इसके बाद अब इन विद्यार्थियों के संपर्क में आने वाले 35 और विद्यार्थी शुक्रवार को संक्रमित पाये गये हैं। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ आरके अग्निहोत्री ने पुष्टि करते हुए बताया कि स्कूल के 35 बच्चे शुक्रवार को संक्रमित पाये गये हैं, जबकि इससे पहले 12 बच्चे संक्रमित पाये गये थे।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks