चुराह: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले स्थित उपमंडल चुराह के झझाकोठी पंचायत में घास काटने वक्त पांव फिसलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
मृतक की पहचान 52 वर्षीय हुसैना निवासी गांव गुरयानी चुराह चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा रविवार दोपहर करीब 12 बजे पेश आया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: दोस्तों संग घूमने निकले युवक की कार खराब हुई तो नहाने नदी में उतरा- डूब गया
जब हुसैना घर से दूर घासनी मैं घास काट रहा था, उसके साथ परिवार के सदस्य व अन्य लोग भी घास काटने में एक दूसरे का हाथ बंटा रहें थे।
उस दौरान अचानक हुसैना का पैर फिसला और वह करीब एक हजार फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने खाई में जाकर देखा तो उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में BJP की शर्मनाक शिकस्त: विधायक की अपनी ही पंचायत में भाजपा चित, कांग्रेस विजयी
सूचना मिलने के बाद संबंधित पंचायत प्रधान विपिन वहां पहुंचे तथा उन्होंने सूचना पुलिस को दी। तीसा थाना से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना को लेकर स्वजन के बयान लिए। डीएसपी सलूणी मयंक चौधरी ने बताया कि मामला की जांच कर रही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks