कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित देहरा विधानसभा के तहत रहने वाले एक 60 वर्ष के लापता होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार नैहरपुखर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा उक्त शख्स घर से दूध लेने के लिए निकला था और उसके बाद से वह घर वापस ही नहीं लौटा है। लापता हुए शख्स का नाम किशोरी लाल शर्मा बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: चेतन बरागटा के आंसू बने बगावत की चिंगारी: लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव, BJP का जीतना मुश्किल
लापता शख्स के बेटे सुशील कुमार शर्मा द्वारा इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया गया कि सुबह छह बजे के आस-पास हर रोज की तरह पिता जी घर से दूध लेने घर के पड़ोसियों के घर गए हुए थे, लेकिन उसके बाद वो अभी तक घर नहीं लौटे हैं। शुरूआती जानकारी के अनुसार लापता बताए जा रहे किशोरी लाल शर्मा मानसिक रूप से परेशान भी बताए जा रहे हैं।
बेटे ने पुलिस और सोशल मीडिया पर लोगों से मांगी मदद
बेटे सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि पिता के घर वापस नहीं लौटने पर उन्होंने आसपास के इलाके और अपने रिश्तेदारों के यहां भी छानबीन कर उनका पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन उनके हाथ कुछ ना लगा। इसके बाद उन्होंने इस सम्बन्ध में देहरा पुलिस थाने में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: शादी के 14 साल में नहीं हुआ बच्चा, पति की प्रताड़ना से तंग महिला फंदे से झूली
शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी लापता व्यक्ति किशोरी लाल शर्मा को तलाशने में जुट गई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशाशन से ये मांग की है कि लापता हुए किशोरी लाल शर्मा को ढूंढने में उनकी मदद करे। सुशील कुमार शर्मा ने तमाम लोगों से भी इस बात की अपील की है कि उनके पिता किशोरी लाल शर्मा को ढूढने का प्रयास करें।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks