मंडी। आज के वक्त में जब लगभग हर तरह की बीमारियों और रोगों का इलाज खोजा जा चुका है और दवाएं बनाई जा चुकी हैं। इसके बावजूद भी कुछ लोग देश इलाज के चक्कर में पड़कर अपना नुकसान करवा बैठते हैं।
ऐसा ही कुछ हुआ हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले स्थित लडभड़ोल की पंचायत तुलाह के गांव चुल्ला में रहने वाली एक महिला के साथ।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में कोरोना का कहर जारी: आज चार ने गंवाई जान- नए मामलों से रिकवरी ज्यादा
बताया गया कि इस महिला को सांप काटने के बाद देशी इलाज कराना महंगा पड़ गया और इसी की वजह से उसकी जान चली गई। जान गंवाने वाली महिला का नाम बर्फी देवी बताया जा रहा है, जिनकी उम्र 48 साल थी।
मिली जानकारी के अनुसार बर्फी देवीअपने पशु चराने के लिए घर से ही कुछ दूर गई हुई थी कि इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: घास काटने गया था 52 वर्षीय व्यक्ति- पैर फिसलने से हजार फीट नीचे खाई में गिरा
इसके बाद महिला गांव में ही देशी इलाज करवाने चली गई और थोड़ी देर बार उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन उसे सिविल अस्पताल लडभड़ोल ले गए जहां से उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
यहां उसकी रात को मौत हो गई। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस सम्बन्ध में केस दर्ज कर लिया गया है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks