शिमला। हिमाचल प्रदेश से मानसून रुखसत हो चुका है। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी क्षेत्रों में आज शनिवार को मौसम साफ़ बना रहा। वहीं, कल के दिन भी यानी कि रविवार को भी मौसम साफ़ रहने के आसार जताए गए हैं।
16 से शुरू होगा विंटर सीजन, बीच-बीच में होगी बारिश
वहीं, सोमवार और मंगलवार के दिन प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति और कुल्लू, चंबा व मंडी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार जताए गए हैं। इस दौरान प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम साफ़ बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: नवोदय विद्यालय के 35 छात्र हुए कोरोना पॉजिटिव, लोग बोले- और खोलो स्कूल!
बता दें कि इस साल दस फीसदी कम बारिश के साथ प्रदेश से मानसून विदा हुआ है। इस साल सामान्य से 14 दिन बाद मानसून की विदाई हुई। अब 15 नवंबर तक प्रदेश में पोस्ट मानसून सीजन रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में बारिश होगी। 16 नवंबर से हिमाचल में विंटर सीजन शुरू होगा।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks