शिमला/केलांग। हिमाचल प्रदेश की चार सीटों पर होने वाले उप चुनावों से पहले सूबे के जनजातीय जिले लाहुल-स्पीति में हुए जिला परिषद के चुनावों में प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है। दस सीटों वाली जिला परिषद में छह सीटें जीतकर कांग्रेस ने विजय का परचम लहराया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: अनियंत्रित होकर खाई में जा समाई कार- चार थे सवार, सभी पहुंचे अस्पताल
वहीं, सूबे में सत्तारुढ़ बीजेपी महज चार सीटों पर ही सिमट गई। विभिन्न वार्डों से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लडऩे वाले चारों खाने चित्त हो गए। लाहुल घाटी में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव का शोर थम गया है। दो चरणों में संपन्न हुए मतदान के बाद सोमवार को मतों की गणना की गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: घास काटते वक्त ढांक से फिसला महिला का पैर- 250 फीट गहरे खड्ड में गिरी
लाहुल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलांग और स्पीति में एडीसी कार्यालय में बने मतगणना केंद्र में मतों की गणना की गई।
सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुई मतगणना के बाद देर देर शाम तक सभी परिणाम घोषित हुए। जिप के चुनाव में कांग्रेस ने छह सीटें जीत ली हैं। अब उपचुनावों से पहले मिली इस जीत ने सूबे में कांग्रेस के हौसलों को बुलंद कर दिया है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks