बिलासपुरः हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले स्थित भाखड़ा डैम से आज यानी शनिवार को एक शख्स का शव बरामद हुआ है। जिसकी सूचना स्थानीय पंचायत के उपप्रधान ने पुलिस को दी। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शख्स के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के युवाओं को जॉब का मौका: दो-दो जगह मिल रही नौकरी, जानें डिटेल
इसके साथ ही मामले के संबंध में केस दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। बरामद हुए शव कि शिनाख्त 35 वर्षीय स्वर्ण सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी गांव थाना कोलियां के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक शख्स नयनादेवी में फड़ी लगाकर छल्ले आदि बेचने का काम करता था।
डैम किनारे हार्ट अटैक आने या फिर पैर फिसलने से डूबा
मिली जानकारी के मुताबिक स्वर्ण सिंह हर शनिवार को अपने घर से डैम में मछलियों को आटा डालने जाता था। इस बीच वह आज सुबह 5 बजे के करीब भी मछलियों को आटा डालने गया हुआ था, लेकिन इस बीच यह हादसा पेश आ गया। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पूर्ण चंद ने बताया कि शव का निरीक्षण करने पर कोई भी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस को 21 साल से चकमा दे रही महिला अब पकड़ाई- जानें क्या गुनाह किया था
आशंका जताई जा रही है कि स्वर्ण सिंह की मौत डैम किनारे पहुंचने पर हार्ट अटैक या फिर पैर फिसलकर पानी में डूबने की वजह से हुई है। फिलहाल पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रोपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिरकार स्वर्ण सिंह की मौत हुई तो हुई कैसे।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks