कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में जारी सड़क हादसों के दौर के बीच सूबे के कांगड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां स्थित नगरोटा बगवां पुलिस स्टेशन के तहत पेश आए एक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई।
यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री, आठ बार के विधायक के पास नहीं है चुनाव लड़ने को पैसे, बताया कारण
बताया गया कि यह हादसा उस वक्त पेश आया जब युवक बाइक पर सवार होकर नगरोटा बगवां की तरफ से मस्सल की तरफ आ रहा था। इस बीच जोगल खड्ड पुल के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर एक पैरापिट से टकराने के बाद नाली में जा गिरी, जिसके चलते उक्त बाइक सवार युवक घायल हो गया।
यह भी पढ़ें: देवभूमि शर्मसार: 61 साल दुकानदार ने 10 वर्षीय बच्ची संग की घिनौनी हरकत, हुआ अरेस्ट
इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने धारा 279 व 304 ए के तहत मामला दर्ज करके शव को डॉ राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है तथा हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks