कागंड़ाः हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित ब्यास नदी के देहरा पुल के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतक के शव को पानी से बाहर निकालकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: दो वर्षीय बच्चे ने गलती से निगल लिया जहरीला पदार्थ- गंभीर हाल में PGI रेफर
बताया जा रहा है कि उक्त शख्स बीते कुछ दिनों से लापता चल रहा था। मृतक की पहचान 60 वर्षीय किशोरी लाल पुत्र ठकुरू दास निवासी चर्याल नेहरनपुखर तहसील जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस स्टेशन देहरा में 5 अक्तूबर को उक्त शख्स के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।
बेटे ने की पिता के देह की पहचान
इसके बाद से ही पुलिस टीम उसकी तलाश करने में जुटी हुई थी। इस बीच पुलिस को ब्यास नदी में एक शव के तैरने की सूचना मिली। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज व अस्पताल टांडा भेजा गया।
यह भी पढ़ें: उपचुनाव में BJP को केंद्र का सहारा नहीं: स्टार प्रचारक में अनुराग अकेले मंत्री, नड्डा भी नहीं आएंगे
वहीं, बरामद हुए शव की शिनाख्त मृतक के पुत्र सुशील कुमार द्वारा की गई, तो उसने बताया कि हां यह मेरे पिता ही हैं। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि मामले के संबंध में आईपीसी की धारा 174 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks