बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां पर खाई में गिरी एक दुर्घटनाग्रस्त कार से चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ मनाली हाइवे पर पेश आया यह हादसा कब हुआ इस बारे में किसी को कोई भी जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः घास चरते बैल के जबड़े में हुआ ब्लास्ट- जख्म ऐसे की कराह भी नहीं पा रहा
इस हादसे का पता तब चला सका जब कार में सवार युवकों के शवों से दुर्गंध आने के बाद लोग मौके पर पहुंच। बतौर रिपोर्ट्स, इस हादसे का पता मंगलवार शाम को चला। वहीं, मामले का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का शानदार मौका: स्टेट बैंक में निकली 2000 से अधिक पदों पर भर्ती- जानें डिटेल
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा के गंभर पुल नामक स्थान पर हुआ था। हादसे में जान गंवाने वाले चारों युवक हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस मसले पर पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई। वहीं, पोस्टमोर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही इस बात का साफ़ पता चल पाएगा कि यह हादसा किस दिन पेश आया।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks