कांगड़ा: हिमाचल कांग्रेस के लिए अपने ही कार्यकर्ता मुसीबत का सबब बन गए हैं। पहले अर्की में पूरी कांग्रेस कमेटी भंग करना पड़ा और अब फतेहपुर से भी पार्टी के लिए बुरी खबर है।
दरअसल, फतेहपुर सीट से भवानी सिंह पठानिया को टिकट देने से कार्यकर्ताओं में खासा नाराजगी थी। इस बाबत पूर्व में भी आलाकमान को सूचित किया गया था। लेकिन उनकी नहीं सुनी गई।
यह भी पढ़ें: शारदीय नवरात्रों के लिए सजे हिमाचल के शक्तिपीठ, जानें दर्शन का समय और नियम
वहीं, ताजा अपडेट्स के अनुसार फतेहपुर से ठाकुर निश्वार सिंह बतौर निर्दलीय प्रत्याशी पर्चा दाखिल कर सकते हैं। निश्वार सिंह फतेहपुर हलके में कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं और पार्टी का कैडर भी उनके साथ है।
स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता चेतन चंबियाल और रीता गुलेरिया ने भी साफ कर दिया है कि कैडर भवानी सिंह को समर्थन नहीं देने जा रहा है। इस बाबत पूर्व में ही जानकारी पार्टी को दी गई थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: जान लेने के आरोपी कैदी की जेल में ही चली गई जान, हडकंप के बाद जांच शुरू
कार्यकर्ताओं का साफ कहना है कि हमने अपनी मेहनत से संगठन को क्षेत्र में मजबूत किया है और चुनाव के समय पैराशूट कैंडिडेट को हम बर्दास्त नहीं करेंगे। यदि एक परिवार को ही टिकट देना है तो परिवार अपने दम पर चुनाव लड़ता रहे। कार्यकर्ताओं से सहयोग की उम्मीद बिल्कुल ना करें।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks