शिमला। हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने के साथ ही साथ सूबे में एक्टिव चुनाव प्रचार का दौर शुरू हो गया है। इन चुनावों में सूबे के दोनों ही प्रमुख दल बीजेपी और कांग्रेस एड़ी चोटी का जोर लगाकर फ़तेह हासिल करने के लिए प्रयासरत हैं।
कांग्रेस ने दो राज्यों के सीएम समेत पूरी फ़ौज उतारी
एक तरफ जहां अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने इन चुनावों में जीत हासिल करने के लिए दो-दो राज्यों के सीएम, सिद्धू, सचिन पायलट, कन्हैया कुमार समेत अन्य कई केंद्रीय नेतृत्व के नताओं को स्टार प्रचारक की भूमिका देते हुए मैदान में उतारा है।
नड्डा भी नहीं हैं स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल
वहीं, सूबे में सत्तासीन दल बीजेपी को इन चुनावों में केंदीय नेतृत्व का कोई ख़ास सहारा मिलता नजर नहीं आ रहा है। दरअसल, बीजेपी द्वारा भी हिमाचल में होने वाले उपचुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी गई है। पार्टी की ओर से चुनाव प्रचार में आने वाले नेताओं की जो सूची चुनाव आयोग को सौंपी गई है, उसमें सभी नेता हिमाचल से संबंधित हैं। हालांकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल से हैं। लेकिन वह इसमें शामिल नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः शादी से लौट रही कार खाई में गिरी, चालक की गई जान- चीख सुन मौके पर पहुंचे लोग
इस लिस्ट में अनुराग ठाकुर के अलावा किसी भी केंद्रीय मंत्री का नाम नहीं शामिल है। पार्टी के प्रचार करने वाले नेताओं की फेहरिस्त में पार्टी के अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सीएम जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम शांता कुमार, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, हिमाचल बीजेपी प्रभारी अविनाश राय खन्ना व सह प्रभारी संजय टंडन शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के दो बैंक कर्मी बेटों का कार की टक्कर में निधन: दोनों की उम्र थी 26 साल
इसके अलावा राज्य सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, वीरेंद्र कंवर, बिक्रम सिंह ठाकुर, गोविंद सिंह ठाकुर, डाक्टर राजीव सैजल, डाक्टर राजीव बिंदल, सुखराम चौधरी, राकेश पठानिया, इंदु गोस्वामी, त्रिलोक कपूर और राकेश जम्वाल इस सूची में शामिल हैं।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks