शिमला। हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनावों के मद्देनजर सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है।
इन्हें मिला टिकट:
कांग्रेस हाईकमान द्वारा सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए हैं। बता दें कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी के बाद पार्टी महासचिव व केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
- मंडी लोकसभा सीट- पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह
- अर्की विधानसभा सीट- संजय अवस्थी
- जुब्बल-कोटखाई- रोहित ठाकुर
- फतेहपुर सीट- भवानी सिंह पठानिया
वहीं, सबसे अहम मानी जा रही अर्की की सीट से कांग्रेस पार्टी ने संजय अवस्थी को टिकट दिया हैसंजय अवस्थी ये वही संजय अवस्थी हैं जिनके कारण आज ही अर्की कांगेस कमिटी के पचास अधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा है।
बता दें कि संजय अवस्थी पूर्व में भी अर्की सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि, वह सीट जीत नहीं पाए। संजय अवस्थी पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुख्खू और वरिष्ठ नेता विद्या स्टोक्स के करीबी माने जाते हैं।
वहीं, फ़तेहपुर विधानसभा सीट से सुजान सिंह पठानियां के बेटे भवानी सिंह पठानिया को टिकट दिया गया है। सुजान सिंह इस सीट से लगातार तीन बार के विधायक थे और कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रह चुके थे। उनके निधन के बाद ही इस सीट पर उपचुनाव होने हैं।





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks