सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में जारी सड़क हादसों के दौर के बीच सूबे के सिरमौर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां स्थित शिलाई पुलिस थाना के अंतर्गत नेशनल हाईवे-707 पर गंगटोली क्षेत्र के समीप पेश आए ताजा हादसे में एक कार के खाई में गिर जाने की वजह से कार में सवार चार लोग घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: घास काटते वक्त ढांक से फिसला महिला का पैर- 250 फीट गहरे खड्ड में गिरी
हादसे के बाद घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायलों की पहचान योगेश, नवीन, करण व हरविंद्र के रूप में की गई है। बताया गया कि ये चारों लोग रविवार को शिलाई से कफोटा आए थे। बीते रोज जब वह वापस कफोटा से शिलाई की तरफ जा रहे थे, तो कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह हादसा पेश आया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में नए पे-कमीशन रूल्स का ड्राफ्ट तैयार: नया वेतन आयोग लागू करने से पहले..
बताया गया कि ऑल्टो कार नंबर एचपी85-0437 अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 से 30 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों का इलाज शिलाई अस्पताल में चल रहा है। शिलाई थाना के एसएचओ मस्तराम ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संदर्भ में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks