कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में शायद ही कोई दिन ऐसा बीतता हो जब सूबे के किसी ना किसी जिले से आत्महत्या का मामला ना रिपोर्ट किया जाता हो। इसी कड़ी में ताजा अपडेट सूबे के कांगड़ा जिले से सामने आ रही है। जहां स्थित डाडासीबा के अंतर्गत आते गरली के साथ लगते चंबापत्तन में एक पूर्व सैनिक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: ट्रेन की चपेट में आ गया युवक- कई टुकड़ों में कट कर बंट गया शरीर, आधार से हुई पहचान
जान गंवाने वाले शख्स की पहचान 55 वर्षीय कश्मीर सिंह पुत्र मेहर सिंह के रूप में की गई है। अबतक सामने आई जानकारी के अनुसार कश्मीर सिंह काफी समय से बीमार था और अपनी इसी बीमारी के कारण परेशान रहा करता था। बता दें कि कश्मीर सिंह का बेटा भी सेना में अपनी सेवाएं दे रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में कर्मचारी ही बनाते-गिराते हैं सरकार, विक्रमादित्य ने मार ली खुद के पैर पर कुल्हाड़ी
बताया गया कि बीते रोज पत्नी को कश्मीर सिंह कहीं नजर नहीं आया। इसके बाद जब उन्हें ढूंढने का प्रयास किया गया, तो वह घर में ही बनाए स्टोर में पंखे की कुंडी से झूलता हुआ पाया गया। इसके बाद परिजन उसे नीचे उतारकर सिविल अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने कश्मीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी ज्वालामुखी चंद्र पाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks