कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित पुलिस चौकी डाडासीबा के तहत आते त्यामल पंचायत के सुभाषपुर से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है।
दरअसल, यहां पर एक महिला को इलेक्ट्रिक रॉड की मदद से पानी गर्म करना महंगा पड़ गया और करंट लगने की वजह से उसकी जान चली गई। जान गंवाने वाली महिला का नाम सुरेंद्रा कुमारी पत्नी पूर्ण चंद बताया जा रहा है, जिनकी उम्र 56 साल थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मछली पकड़ने गया युवक झील में डूबा, कुष्ठ रोग से पीड़ित मां-बाप को छोड़ गया अकेला
बताया गया कि यह हादसा उस वक्त पेश आया, जब आज सुबह सुरेंद्रा कुमारी घर में रॉड लगाकर पानी गर्म कर रही थी। इसी बीच उसे करंट लग गया और वह अचेत होकर गिर गई। बतौर रिपोर्ट्स, जिस वक्त यह वाकया पेश साया उस समय वह घर पर अकेली थी। वहीं, घटना के काफी देर के बाद लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में पड़े देखा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में लगातार दूसरे दिन फटा बादल: आज मशीनरी भी बहा ले गई बाढ़- भारी बारिश का अलर्ट
इसके बाद जब उसके स्वजन मौके पर पहुंचे तब तक सुरेंद्रा कुमारी की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि महिला के पांच बच्चे हैं। इनमें चार लड़कियों की शादी हो चुकी है। एक लड़का अभी तक अविवाहित है। पति दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks