मंडीः हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के मंडी जिले से सामने आया है। जहां गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले दंपत्ति को धर दबोचा है। इस बीच पुलिस ने आरोपितों के घर से 14 ग्राम चरस, 0.960 ग्राम अफिम व पांच बोतलें शराब की बरामद की है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बाइक पर ट्रिपलिंग करना पड़ा महंगा- खाई में गिरी, 1 की गई जान- दो पहुंचे अस्पताल
वहीं, पुलिस द्वारा बरामद नशे को अपने कब्जे में लेकर आरोपितों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपितों की पहचान पति सोहन लाल उर्फ भाऊ व पत्नी मीना देवी निवासी ढाबन तहसील बल्ह के तौर पर हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: ट्रक को ओवरटेक करना पड़ा महंगा; सामने से आ रही कार से टकरा कर गई जान
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये दंपत्ति अपने घर के आगे बनी करियाना शॉप से नशे का कारोबार कर रहे थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इनके घर में दबिश दी। वहीं, इस मामले की पुष्टि थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने की है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिरकार ये दंपत्ति कहां से नशा प्राप्त करते हैं व किसे बेचते हैं।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks