कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा अपडेट सूबे के कांगड़ा जिले से सामने आई है।
यहां स्थित पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ती पंचायत लोहारा के गांव घोली निवासी एक 50 वर्षीय शख्स ने फंदा लगाकार जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया गया कि उक्त शख्स पिछले दो दिनों से लापता चल रहा था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: रॉड से पानी गर्म करना पड़ा महंगा- 5 बच्चों की मां ने गंवा दी जान
जान गंवाने वाले शख्स का नाम देस राज पुत्र खैम्बो राम था, जो कि घोली गांव का निवासी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त शख्स के परिजनों ने सोचा पहले भी व्यक्ति बिना बताए घर से लापता रहता था तो इस बार भी वह कहीं चला गया होगा।
पास जाकर देखा तो उसका ही पिता पेड़ से लटका हुआ था
आज सुबह करीब 11 बजे जब देसराज का बेटा अपने खेतों की तरफ गया तो उसने वहां पर पेड़ से लटका हुआ कुछ देखा। बेटे ने जब पास जाकर देखा तो उसका ही पिता पेड़ से लटका हुआ था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मछली पकड़ने गया युवक झील में डूबा, कुष्ठ रोग से पीड़ित मां-बाप को छोड़ गया अकेला
इसके बाद लड़के के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए। मामले की जानकारी पंचायत उपप्रधान बाबू राम को दी गई। उपप्रधान ने फतेहपुर पुलिस थाना प्रभारी को मामले के बारे सूचित किया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में ले लिया और मामले की जांच जारी कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जवाली के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks