कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पर एक 25 साल की महिला अपने घर से अस्पताल से निकलने के बाद कहीं लापता हो गई है। वहीं, बहू के घर ना लौटने को लेकर ससुराल वालों का कहना है कि वह अपने प्रेमी संग फरार हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी- चरस और चिट्टे की खेप संग 2 अरेस्ट
मामला कुल्लू जिला के लगघाटी के बढ़ाई गांव से रिपोर्ट किया गया है। महिला के परिजनों ने उसकी सब संभावित जगहों पर तलाश करने के बाद पुलिस थाना कुल्लू में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का नाम गीता देवी बताया जा रहा है। बताया गया कि वह 25 सिंतबर को घर से सुबह के समय अस्पताल में इलाज करवाने के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी।
2 छोटे बच्चों को छोड़कर गई है विवाहिता
वहीं, शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शुरूआती छानबीन में महिला के मोबाइल की लोकेशन संगरूर जिला पंजाब दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: अचानक से खुल गया सिलेंडर लदी गाड़ी का दरवाजा- दो गिरे नीचे, एक का दम टूटा
गीता के ससुर मंगत राम ने अपनी बहू की गुमशुदगी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बहु को उन्होंने हर जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं भी सुराग नहीं लगा। बकौल मंगत राम, 2 छोटे बच्चों को छोड़कर गीता देवी लापता हुई है, जिससे परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: निर्मोही मां ने छीनी ली नवजात बेटे की जिंदगी- झाड़ियों में फेंक दिया था, हुआ दुखद निधन
उन्होंने आगे बताया कि गीता देवी के पास मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल बंद है जिससे कोई संपर्क नहीं हो रहा है। ऐसे में उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस द्वारा महिला का पता लगाने का जोर-शोर से प्रयास किया जा रहा है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks