ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बेहद ही चकित करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां स्थित बनगढ़ जेल में हत्या के आरोप में अंडर ट्रायल चल रहे एक कैदी की जान चली गई। जेल में कैदी की मौत होने की खबर सामने आने के बाद हडकंप का माहौल बन गया।
यह भी पढ़ें: उपचुनाव: बीजेपी ने बांट दिया टिकट- मंडी से खुशहाल ठाकुर, जुब्बल से नीलम; चेतन बरागटा के हाथ खाली
वहीं, अब कैदी की मौत कैसे हुई इस बात की जांच भी शुरू हो गई है। शुरूआती जानकारी के अनुसार इस बात का पता चला है कि जान गंवाने वाला अंडर ट्रायल कैदी कैंसर का मरीज था। मामले का पता चलने के बाद पुलिस ने मृतक कैदी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों को दे दी गई है सूचना
वहीं, इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिरकार उक्त कैदी की मौत कैसे हुई। वहीं, जेल प्रबंधन ने कैदी की मौत के बार में उसके परिजनों को भी सूचना दे दी है। जान गंवाने वाला शख्स बहडाला निवासी बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 34 साल थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल की बोलेरो और ट्रक में हुई सीधी भिडंत: चार थे सवार- एक की हालत नाजुक
पुलिस द्वारा इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में जांच की जा रही है। शुरूआती छानबीन में मृतक के कैंसर पीड़ित होने बात सामने आई है। जांच के लिए मृतक से सम्बंधित सभी तथ्यों को जुटाया जा रहा है। कुछ तथ्यों को वैरिफाई भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण साफ होंगे।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks