बिलासपुरः हिमाचल प्रदेश में आत्महत्या के मामलों में काफी इजाफा देखने को मिला है। ताजा मामला प्रदेश के बिलासपुर जिले स्थित घुमारवीं से सामने आया है। जहां एक 29 वर्षीय युवक दुपट्टा का फंदा बनाकर पंखे से झूल गया। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।
जहां उन्होंने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: निगुलसरी से फिर बुरी खबर: HRTC की चलती बस पर गिरे पत्थर- 6 यात्री पहुंचे अस्पताल
कमरे में खाना भी दिया था भाई के बेटे ने-
मृतक युवक की पहचान 29 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र तिलक राज निवासी गांव पंतेहड़ा के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते कल यानी रविवार को करीब 8 बजे सुनील जाहू से काम करके घर लौटा था, जिसके बाद से वह अपने कमरे में ही था। इस बीच सुनील के भाई का बेटा अक्षय उसे कमरे में खाना देकर भी आया था।
कमरे की लाइट जला देख भाई को हुआ शक, खिड़की से देखा-
वही, रात करीब जब 8:30 बजे भाई जब अपनी पत्नी व बच्चों संग खाना खाने के बाद मकान की बाहर की लाइट बंद करने गया तो उन्होंने सुनील के कमरे की लाइट जली हुई देखी। जिस पर उन्होंने खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो सुनील छत पर लगे पंखे से लटका हुआ था। इतना ही नहीं दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में ठगी: एक लाख देकर की शादी, आधे महीने बाद ही मायके लौट गई दुल्हन; अब कह रही...
अंदर से लगाई थी कुंडी, दरवाजा तोड़ किया कमरे में प्रवेश-
जिसके बाद मृतक के भाई के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग मौके पर इक्टठा हो गए। जिन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जहां उन्होंने दुपट्टे से लटके हुए सुनली कुमार को नीचे उतारा और आनन-फानन में उसे प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी।
वहीं, पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks