शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना संक्रमण का कहर कहीं से भी थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में आज के दिन भी सूबे में इस गंभीर महामारी की वजह से कुल चार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। हालांकि, आज नए मामलों से ज्यादा मरीजों की रिकवरी सूबे में दर्ज की गई है, जो थोड़ी राहत भरी बात है।
आज जान गंवाने वालों की डीटेल
हमीरपुर की 70 वर्षीय महिला व 59 वर्षीय पुरुष, जबकि कांगड़ा के 80 वर्षीय बुजुर्ग व 70 वर्षीय संक्रमित महिला की जान गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: घास काटने गया था 52 वर्षीय व्यक्ति- पैर फिसलने से हजार फीट नीचे खाई में गिरा
आज का आंकड़ा और अबतक का टोटल
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 191 नए मामले आए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 250 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3669 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 219591 मामले आ चुके हैं। इनमें से 214496 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1409 रह गए हैं।
किस जिले में मौजूद हैं कितने एक्टिव मामला
बिलासपुर जिले में 102, चंबा 27, हमीरपुर 358, कांगड़ा 360, किन्नौर 23, कुल्लू 38, लाहौल-स्पीति सात, मंडी 199, शिमला 131, सिरमौर छह, सोलन 59 और ऊना में 99 एक्टिव केस मौजूद हैं।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks