कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित पालमपुर से स्वास्थय विभाग की एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां विभाग की ओर से ऐसे व्यक्ति को वैक्सीनेशन सर्टीफिकेट जारी कर दिया गया जिसकी मृत्यु आज से करीब 5 महीने पहले हो चुकी है।
फोन पर आया सफल वैक्सीनेशन का मैसेज -
मिली जानकारी के मुताबिक दिवंगत ओम प्रकाश सूद निवासी नगरी की पत्नी के फोन पर 30 सिंतबर को स्वास्थय विभाग की ओर से एक मैसेज आया जिसमें लिखा हुआ था कि आपको वैक्सीन की दूसरी सफल डोज लगा दी गई है और आप इस से संबंधित सर्टीफिकेट को डाऊनलोड कर सकते हैं।
सर्टिफिकेट किया जारी-
जिसके दो दिन बाद जब उन्होंने यह मैसेज पढ़ा तो वह दंग रह गईं। उन्होंने सोचा शायद यह मैसेज गलती से हो गया होगा। जिसके बाद उन्होंने इससे संबंधित अधिक जानकारी लेने के लिए सर्टीफिकेट को डाऊनलोड किया। वहीं, वैक्सीन सर्टीफिकेट को देख वह हैरान हो गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में सरकारी नौकरी: 10वीं और 12वीं पास के लिए सेना के ट्रेनिंग कमांड में जॉब- जानें डिटेल
जिस पर मृतक के घरवालों का कहना है कि इस संबंध में जांच की जानी चाहिए। ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके कि आखिरकार एक मृत शख्स के नाम पर सर्टीफिकेट कैसे जारी कर दिया गया। वहीं, इस मामले पर सीएमओ कांगड़ा डॉ गुरदर्शन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। इसको लेकर संबंधित बीएमओ को जांच के आदेश दिए गए हैं। ताकि पता किया जा सके कि यह गलती कैसे हुई।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks