मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले स्थित थाना जोगेंद्रनगर के साथ स्थित गांधी वाटिका में इन दिनों बेशर्मी के फूल खिल रहे हैं। दरअसल, इस पार्क में बैठते हुए रोमांस लड़ाते एक लड़के लड़की का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो की स्थानीय लोगों द्वारा खूब निंदा की जा रही है।
यह भी पढ़ें: अर्की बना बगावत का गढ़: कांग्रेस के बाद बीजेपी में भी सुलगी चिंगारी- पढ़ें पूरी खबर
इलाके के प्रबुद्ध लोगों ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए मामले पर कड़ी कार्रवाई और पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। हालांकि, वीडियो में दिखने वाले लड़का-लड़की कौन हैं यह पता नहीं चल पाया है। बता दें कि इससे पहले भी गांधी वाटिका में अश्लील हरकतें होने के मामले सामने आते थे, लेकिन कोई पुख्ता कार्रवाई न होने के कारण इनके हौसले बुंलद हैं।
पुलिस के संज्ञान में आया मामला- जानें क्या बोले
वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई है। थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि गांधी वाटिका में अश्लीलता का मामला ध्यान में लाया गया है। इस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: एक ही जिला-एक ही सड़क, 2 दुर्घटनाओं में दो की गई जान- 65 वर्षीय ट्रक के नीचे आया
वहीं, एसडीएम जोगेंद्रनगर डा मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि गांधी वाटिका में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर विचार किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों में अश्लीलता पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को भी इस बारे में आदेश जारी किए गए हैं।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks